सिमरिया में शाही स्नान को लेकर काफी सजग रही जिला प्रशासन, वही घाटों की व्यवस्था रही दैनीय

DNB Bharat Desk

 

स्नान करने के दौरान तथा स्नान करने के पश्चात गंगा नदी और भीड़ से बाहर निकलने में मौके पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी और बल सभी के सभी मुकदर्शक बने रहे और थोड़ी ही देर में साधु संतों की टोली निकलते ही वह सब भी धीरे-धीरे खिसकने लगे।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-एशिया प्रसिद्ध राजकीय कल्पवास मेला सह अर्धकुंभ के द्वितीय शाही पर्व स्नान के दौरान जहां एक ओर जिले के आला अधिकारी काफ़ी सजग हैं। उतनी ही अधिक कुव्यवस्था शाही स्नान को लेकर बनाए गए मुख्य स्नान घाट संख्या 3 एवं 4 और घाट संख्या -5 का था स्नान के दौरान। जिसका खमियाजा भुगतना पड़ा स्नान बनाने आऐ देश के विभिन्न राज्यों तथा बिहार राज्य के विभिन्न हिस्सों से पधारे हुए श्रद्धालु गण को।

- Sponsored Ads-

सिमरिया में शाही स्नान को लेकर काफी सजग रही जिला प्रशासन, वही घाटों की व्यवस्था रही दैनीय 2वहीं जिला प्रशासन के ओर से सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, एसडीपीओ अमित कुमार, राजस्व शाखा प्रभारी शशि कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक ,अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन, इंस्पेक्टर रजनीश कुमार,हिमांशु कुमार, मदन कुमार, थानाध्यक्ष चकिया ओपी दिवाकर प्रसाद सिंह, मेला थानाध्यक्ष विजेन्द्र कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी शाही स्नान को लेकर तटस्थ थे पर भीड़ उमड़ पड़ी तब सभी के सभी का नियंत्रण खो गया उमड़ी भीड़ पर से।

सिमरिया में शाही स्नान को लेकर काफी सजग रही जिला प्रशासन, वही घाटों की व्यवस्था रही दैनीय 3जिसका नतीजतन यह हुआ कि साधु,संत,महात्मा तपस्वीयों तथा कल्पवासियों और दस हजार की संख्या में उमड़ पड़ी श्रद्धा की अटुट विश्वास के बाबजूद श्रद्धालुओ को  काफ़ी परेशानियां झेलनी पड़ी.स्नान करने के दौरान तथा स्नान करने के पश्चात गंगा नदी और भीड़ से बाहर निकलने में मौके पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी और बल सभी के सभी मुकदर्शक बने रहे और थोड़ी ही देर में साधु संतों की टोली निकलते ही वह सब भी धीरे-धीरे खिसकने लगे।

सिमरिया में शाही स्नान को लेकर काफी सजग रही जिला प्रशासन, वही घाटों की व्यवस्था रही दैनीय 4जिससे स्नान घाट पर कुव्यवस्था और भी बढ़ गई शाही पर्व स्नान के दौरान। यह कथन साधु, संतों, तपस्वी, कल्पवासियों और स्नानार्थियों, कुम्भ सेवा समिति सहित अन्य उपस्थित रहे श्रद्धालुओं का है।

 

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article