बिहार शरीफ नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, धंसी सड़क में फंसी सरकारी बस, यात्रियों में मची भगदड़, टला बड़ा हादसा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहारशरीफ नगर निगम की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के व्यस्ततम रांची रोड पर सड़क धंस जाने से यात्रियों से भरी सरकारी बस बीच सड़क में फंस गई। गनीमत रही कि बस की रफ्तार धीमी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे तक रांची रोड पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा।बताया जा रहा है कि पटना से यात्रियों को लेकर राजगीर जा रही सरकारी बस जैसे ही कागजी मोहल्ला के पास पहुंची, अचानक सड़क धंस गई और बस का पहिया गड्ढे में फंस गया। 

बिहार शरीफ नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, धंसी सड़क में फंसी सरकारी बस, यात्रियों में मची भगदड़, टला बड़ा हादसा 2स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम ने सीवरेज कार्य के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद गड्ढे को सिर्फ मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। न तो किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम किए गए थे।घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में दहशत मच गई। सभी यात्री बस से उतरकर सुरक्षित बाहर निकले। 

बिहार शरीफ नगर निगम की लापरवाही पड़ी भारी, धंसी सड़क में फंसी सरकारी बस, यात्रियों में मची भगदड़, टला बड़ा हादसा 3हैरानी की बात यह रही कि करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के बावजूद न तो यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और न ही स्थानीय थाना की पुलिस।आखिरकार जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article