शादी समारोह में खेलने के दौरान गर्म सब्जी भड़ा टब में गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र गोगरी जमालपुर की।

डीएनबी भारत डेस्क 

शादी समारोह के दौरान उस वक्त खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया जब तैयार गर्म सब्जी भरे टब में गिरकर एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गया। घटना खगड़िया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी जमालपुर की है। बताया जा रहा है कि गोगरी जमालपुर निवासी राज कुमार मालाकार का ढ़ाई वर्षीय पुत्र शिवम कुमार खेल रहा था और घर में शादी समारोह होने की वजह से भोज का आयोजन किया गया था जिसके लिए सब्जी बनाकर रखी गई थी।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान बच्चे की मां चांदनी देवी का पायल खो गया और वह पायल खोजने में व्यस्त हो गई। तभी बच्चा खेलते खेलते सब्जी भरे टब के नजदीक पहुंच गया और तैयार गर्म सब्जी भरे टब गिर गया। आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे गोगरी पीएचसी लाया गया जहां पर पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि बिना इलाज किए हुए ही सभी लोगों को अस्पताल से निकाल दिया गया। अगर बच्चे का उपचार सही समय में हो पाता तो बच्चे की जान बच सकती थी। तत्पश्चात राजकुमार मालाकार गंभीर हालत में बच्चे को लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के क्रम में बच्चे की मौत हो गई। फिलहाल इस बात की सूचना बेगूसराय नगर थाने की पुलिस को दी गई है पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article