डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में फिर एक अवैध अस्पताल ने ली महिला की जान कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक अवैध निजी अस्पताल महादेव अस्पताल में एक 33 वर्षीय महिला की मौत से सनसनी।महिला की पहचान वार्ड संख्या दस रामपुरा गांव लदौरा पंचायत निवासीछतेंदर राय उर्फ नेगरू राय का पुत्र 35 वर्षीय बिसनदेव राय की पत्नी 33 वर्षीय नीलम देवी के रूप में की गई ।
- Sponsored Ads-

अस्पताल संचालक संजय कुमार आपसी सामंजस्य बनाने के लिए पीड़ित परिजनों से बात कर रहे हैं। वैसे कल्याणपुर पुलिस अस्पताल के समीप पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल बंद पाया गया अस्पताल का बोर्ड उखाड़ कर अस्पताल संचालक ने फेंक दिया और बाहर से ताला मार दिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
