वीरपुर और भवानंदपुर में गूंजी भागवत कथा की अमृत वर्षा, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु, निकाली गई शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

वीरपुर पश्चिम पंचायत के महिनाथ ठाकुरवाड़ी और भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पिठ के प्रांगण में मंगलवार को श्रीमद्भागवत पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के रस रसिक के श्रद्धालु सराबोर हो रहें हैं। वीरपुर महिनाथ ठाकुरवाड़ी में पंडित राजगूरू, पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह, सरपंच दया नंद झा, सुशील कुमार, रितेश कुमार, श्याम नंदन झा के नेतृत्व में अयोध्या से पधारे कथावाचक श्री गुरूणेश जी महाराज काशी से पधारे कथावाचक आचार्य श्री अमरेश जी महाराज के द्वारा भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

तो भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पिठ के प्रांगण में कथा वाचिका वैदेहि शरण जी के द्वारा श्रीमद्भागवत गीता ज्ञान संगीत मय रस धराओं से श्रद्धालुओं को श्राराबोर किया जा रहा है। यहां यजमान के रूप में सह आयोजन समिति के सदस्य अजय झा, ओमप्रकाश सिन्हा,सुनिल मिश्रा, निरंजन कुमार सिन्हा,कब्लू सिन्हा,अमित ठाकुर आदि ने बताया कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के लोगों में आपसी प्रेम,भाई चारा तो पनपता हीं है।

वीरपुर और भवानंदपुर में गूंजी भागवत कथा की अमृत वर्षा, भक्ति रस में सराबोर हुए श्रद्धालु, निकाली गई शोभायात्रा 2सथ में ईश्वर से सुख, शांति, समृद्धि भी प्रखंड वाशियो को प्राप्त होता रहें इसके लिए भी प्रार्थना किया जाता है। उक्त लोगों ने यह भी बताया कि भवानंदपुर दुर्गा शक्ति पिठ से गाजे बाजे के साथ हजारों नर नारीयों , वृद्ध जन, बुद्धि जीवी, शिक्षा विद,यूवा,यूवतीयों ने क्लश शोभा यात्रा में शामिल होकर अपने अपने भक्ति भावनाओं का उशम भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप को बर्दाश्त करते हुए परिचय दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article