बेगूसराय में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

नहाए खाए के साथ ही महा पर्व छठ शुरू हो गया कल खरना को लेकर 48 घंटे के निर्जला महापर्व छठ की शुरुआत करेगी । आज छठ बरती गंगा स्नान के बाद अपने-अपने घरों में पूरी पवित्रता से मिट्टी के चूल्हे पर कद्दू और भात बनाते हैं तथा उसका सेवन करते हैं तथा आज से ही इस पूजा की प्रथम शुरुआत मानी जाती है।

- Sponsored Ads-

आज नहाए खाए के बाद कल खरना होगा सोमवार को संध्या अर्ग एवं मंगलवार को सुबह के अर्ग के साथ ही इस व्रत का पारन करेंगे। खासकर बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा धाम में छठ बरतियों एवं श्रद्धालुओं में काफी खुशी देखी जा रही है। पूरी तन्मयता से श्रद्धालु आज कद्दू भात का सेवन कर रहे हैं।

बेगूसराय में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ शुभारंभ 2गंगा स्नान कर रहे हैं । इस मौके पर छत व्रतियों ने बताया कि यह सूर्य उपासना का पर्व है तथा इसको करने से अपने जीवन में सुख शांति के साथ-साथ पारिवारिक सुख समृद्धि भी बनी रहती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article