समस्तीपुर: चर्चित आयत खान हत्याकांड के आरोपी पूर्व मुखिया समेत दो ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर : ज़िले के मथुरापुर थाना कांड संख्या 47/25 के  वांटेड व फरारी अभियुक्त और हाँसा पंचायत के पूर्व मुखिया अब्दुल समद खान एवं इज़हार अहमद खान ने सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण किया जहाँ से न्यायालय ने दोनों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है। ​

- Sponsored Ads-

बताया जाता है की बीते 16 मई को एक विवाद में समद खान और इज़हार खान के बन्दुक से चली गोली से कटिहार ज़िला में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक इक़बाल अहमद खान की नाबालिग पुत्री आयत खान को लग गई थी जिसकी ईलाज के दौरान पटना में मृत्यु हो गया था।

 ​समस्तीपुर: चर्चित आयत खान हत्याकांड के आरोपी पूर्व मुखिया समेत दो ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल 2इस मामले में दोनों आरोपित के विरुद्ध मथुरापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज़ किया गया था। ये दोनों आरोपी पिछले नौ माह से फरार चल रहे थे। कुर्की जब्ती से बचने को इन्होने सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण किया, जहाँ से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article