डीएनबी भारत डेस्क
ग्राम रक्षादल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने पंचायती राज मंत्री को पत्र भेजकर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के स्थायीकरण व उन्हें प्रशिक्षित करवाने की मांग की है।
उन्होंने कहा है कि राज्य में सर्वप्रथम 2013 में बेगूसराय जिला अंतर्गत ग्राम रक्षादल का गठन किया गया था। तब से हमलोग बिना पारिश्रमिक के काम कर रहे हैं। वर्ष 2015 में हमलोगों को टॉर्च व लाठी भी दिया गया।
परंतु अब तक हमलोगों को स्थायी नहीं किया गया है। उन्होंने ग्राम रक्षादल के सदस्यों को स्थायी करते हुये उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट