डीएनबी भारत डेस्क
चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया धाम स्थित उत्तर वाहिनी गंगानदी तट पर शनिवार की सुबह स्नान करने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गया। दोनों मृतका आपस में ननद और भौजाई थी। वहीं मृतका की पहचान उसके साथ रहे स्वजनों द्वारा गंगा नदी तट पर किया गया।

जिसमें एक की पहचान दरभंगा जिले के विशनपुर थाना के डीलाही गांव निवासी श्रवण महतो की 16 वर्षीया पुत्री मुस्कान कुमारी एवं अरुण महतो की 23 वर्षीया पत्नी मंजू देवी है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका ननद मुस्कान कुमारी और उसकी भाभी मंजू देवी है। दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे और दोनों के एक साथ निधन से परिवार पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है, परिवार में शोक का माहौल है।
वहीं घटना की सूचना पाते ही चकिया थाना पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच डूबे हुए दोनों महिलाओं की शव की खोजबीन आरम्भ कर दिया। जिस दौरान गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमों की कड़ी मेहनत से एक मुस्कान कुमारी के शव को तीन घंटे बाद पानी से निकाल लिया गया, जबकि मंजू देवी का शव ढूँढने में टीम लगी हुई है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मुस्कान की बुजुर्ग दादी के निधन के बाद द्वादश कार्यक्रम था।
उसके बाद शुद्धि के बाद गंगा स्नान करने पूरा परिवार के साथ एक ट्रेन से आए थे। जिसके बाद परिवार के लोग एक एक कर स्नान कर रहे थे। मुस्कान स्नान कर नदी से निकल रही थी। इसी दौरान उसकी भाभी मंजू देवी बोली चलो मेरे साथ दोनों साथ साथ स्नान करेंगे। अकेले पानी में जाने से हमें डर लगा रहा है। भाभी मंजू देवी की बात मानकर ननद मुस्कान कुमारी दुबारा गंगा नदी में गयी। जैसे ही दोनों ने एक साथ डुबकी लगायी तो वह गहरे पानी में चली गई जहां वह डूब गयी।
इधर एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ मौत से गंगा घाट पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद चकिया थाने की पुलिस 16 वर्षीय मुस्कान कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चकिया थानध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मृतका मुस्कान कुमारी एवं मंजू देवी के परिवार में एक श्राद्ध कर्म था जिस सिलसिले में द्वादश कार्यक्रम के बाद शुद्धि के लिए दरभंगा से 30 की संख्या में गंगा स्नान के लिए शनिवार को सिमरिया धाम स्थित सिमरिया गंगानदी तट पर ये लोग पहुंचे थे।
जहां सिमरिया गंगानदी में स्नान करने के दौरान दो लोग गहरे पानी में चले गए जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई है। आगे उन्होंने बताया कि जिसमें से एक मृतका मुस्कान कुमारी के शव को बरामद कर लिया गया है और दूसरे मंजू देवी के शव की तलाश जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शवों की खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम के साथ साथ स्थानीय गोताखोर अनिल कुमार की टीमों का भी अभिन्न सहयोग रहा है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट