वीरपुर में दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, वीरपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 1 बरैयपुरा गांव में रविवार को दोपहर में एक दो बच्चे की मां ने गले में फंदा लडाकर खुदकुशी कर ली। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार, पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार दल बल के साथ घटना अस्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले को लेकर परिजन और ग्रामीणों के द्वारा गले में फंदा डाल खुदकुशी कर लेने से संबंधित बातों को बताया जा रहा है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

वीरपुर में दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, वीरपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस 2मृतीका की पहचान बरैयपुरा निवासी प्रिंस कुमार झा के 25 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी के रूप में किया गया है।वे अपने पिछे 4 वर्ष के एक पुत्र अंकुश कुमार व 2 वर्ष की पुत्री माही कुमारी को पति के भरोसे छोड़ गयी है।इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति प्रिंस कुमार झा फाइनेंशियल कम्पनी में काम करता है वह फिलहाल बाहर है। महिला इधर कुछ दिनों से विमार भी चल रही थी। हालांकि घटना स्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा जितनी मुंह उतनी बातें वाली कहावत की जा रही थी।

Share This Article