बेगूसराय में करेंट लगने से एक साढ़े तीन वर्षीय लड़के की मौत, घर मे मातम का माहौल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे बेहद ही दुखद  घटना सामने आई है जहाँ करेंट लगने से एक साढ़े तीन वर्षीय लड़के की मौत हो गई है। मौत के बाद से घर मे मातम का माहौल है वही परिवार के लोगो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोला वार्ड नंबर ग्यारह की है।

 मृतक बच्चे की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के ज्ञान टोला वार्ड नंबर 11 के रहने वाले बमबम यादव के साढ़े तीन वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे बच्चे के पिता बम बम यादव ने बताया की  खेलने के दौरान बच्चा मोटर का बिजली सप्लाई वाले तार मे सट गया जिससे वो बिजली की चपेट मे आ गया और उसकी हालत नाजुक हो गई। 

बेगूसराय में करेंट लगने से एक साढ़े तीन वर्षीय लड़के की मौत, घर मे मातम का माहौल 2बच्चे के इलाज के लिए भागे भागे एक निजी क्लिनिक मे बच्चे को भर्ती कराया गया बाद मे वहां हालत मे सुधार नहीं होने पर उसे बेगूसराय के सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहाँ जाँच के बाद डॉक्टरो ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article