बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचला, युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

यह दर्दनाक घटना बलिया थाना क्षेत्र के जानीपुर ढाला के पास की है। मृतक युवक की पहचान जानीपुर गांव निवासी भगवान पंडित के पुत्र कैलाश पंडित के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, कैलाश पंडित घर से किसी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान एनएच–31 के पास तेज रफ्तार बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचला, युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत 2करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह गुस्साए लोग सड़क पर उतरकर हंगामा कर रहे हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

 बेगूसराय में तेज रफ्तार बस ने एक युवक को कुचला, युवक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत 3इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।फिलहाल, तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर एक परिवार का सहारा छीन लिया है। अब सवाल यह है कि ऐसे हादसों पर कब लगाम लगेगी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article