नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके में भीषण गर्मी के कारण मोटरसाइकिल में लगी आग, चालक झुलसा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पड़ रहे कड़ाके की गर्मी से चलते मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।आग लगने से मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गया। वहीं आग बुझाने के चक्कर में चालक मामूली रूप से झुलस गया।बताया जाता है कि सिलाव प्रखंड के बड़ाकर गाँव के मनोज मिस्त्री अपने नये मोटरसाइकिल से सिलाव बाजार से समान खरीद कर अपने घर बड़ाकर जा रहे थे तभी बड़ाकर गाँव के पास गर्मी के कारण एकाएक मोटरसाइकिल में आग लग गई।

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र इलाके में भीषण गर्मी के कारण मोटरसाइकिल में लगी आग, चालक झुलसा 2जिसके कारण मोटरसाइकिल धू धू कर जलने लगा,मोटरसाइकिल चला रहे युवक भी आग के लपेट से झुलस गया।लगातार तीन दिनों से पड़ रहे चिलचिलाती गर्मी से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है,दस बजे के वाद लोगों को वाहर निकलना बंद हो गया है।

Share This Article