नालंदा: कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दो गुटों में झड़प, महज सौ रूपये के विवाद में हुआ झड़प,गांव में पुलिस कर रही कैंप

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मानपुर थाना क्षेत्र के पेढ़का गांव में 100 रुपये की स्प्राइट के पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। घायलों की पहचान पेढ़का गांव निवासी मंगल कुमार, राजू कुमार, अनीता देवी, लड्डू कुमार, गौरी देवी एवं अनीता देवी के रूप में हुई है। घायल मंगल कुमार ने बताया कि वह गांव में किराना दुकान चलाते हैं। 

नालंदा: कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दो गुटों में झड़प, महज सौ रूपये के विवाद में हुआ झड़प,गांव में पुलिस कर रही कैंप 2उनके अनुसार, रविवार को मोहम्मद इरफान और मोहम्मद आशु उनकी दुकान पर स्प्राइट लेने आए थे। स्प्राइट देने के बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था। मंगल कुमार का आरोप है कि कुछ देर बाद मोहम्मद इरफान और मोहम्मद आशु अपने कुछ सहयोगियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

नालंदा: कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने पर दो गुटों में झड़प, महज सौ रूपये के विवाद में हुआ झड़प,गांव में पुलिस कर रही कैंप 3 विरोध करने पर उन्हें दुकान से बाहर निकालकर मारपीट की गई। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कुल छह लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share This Article