नालंदा: रहुई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पतासंग में शिक्षक संवाद कार्यक्रम, नवल किशोर यादव ने शिक्षकों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत, शिक्षकों की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद (एमएलसी)और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवल किशोर यादव रहूंई प्रखंड के पल्स टू उच्च विद्यालय पतासंग पहुंचे।जहां उन्होंने शिक्षक संवाद समारोह कार्यक्रम में शिरकत की। मैं हमेशा अनवरत शिक्षकों के बीच में घूम कर उनकी समस्याओं से रूबरू होता रहता हूं।

 शिक्षकों की समस्याओं को गहराई से समझ कर सरकार को आगाह करते हैं। उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर कहा हमारी तैयारी कुछ भी नहीं बल्कि हमारे शिक्षक ही तैयारी करते हैं। हमारे शिक्षक हमारे लिए हर वक्त तैयार रहते हैं इसलिए मैं भी उनके लिए हमेशा तैयार रहता हूं। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार एमएलसी के चुनाव में महागठबंधन की लुटिया डूब जाएगी जैसे विधानसभा में जीत के दावा करने के बाद डूब गई थी।

 नालंदा: रहुई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पतासंग में शिक्षक संवाद कार्यक्रम, नवल किशोर यादव ने शिक्षकों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत, शिक्षकों की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता 2शिक्षा मंत्री द्वारा फर्जी मदरसे और संस्कृत विद्यालय के जांच के सवाल पर एमएलसी नवल किशोर यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री को जांच के लिए किसने रोका नहीं है। पहले बिहार में एग्लो इंडियन की सरकार नहीं थी बल्कि एनडीए की ही सरकार थी और आज भी बिहार में एनडीए की सरकार है। 

नालंदा: रहुई प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पतासंग में शिक्षक संवाद कार्यक्रम, नवल किशोर यादव ने शिक्षकों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत, शिक्षकों की आवाज सरकार तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता 3सरकार को मदरसे और संस्कृत विद्यालयों की जांच के लिए ढोल पीटने की जरूरत नहीं है। शिक्षा मंत्री को जहां मन करे वहां जांच करवाने के लिए स्वतंत्र हैं। मैं शिक्षा मंत्री का प्रवक्ता नहीं हूं शिक्षा मंत्री खुद बताएंगे की फर्जी मदरसे और संस्कृत विद्यालय की जांच के पीछे की वजह क्या है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article