शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नवल किशोर यादव का बड़ा आह्वान, बोले – गैर-शिक्षक को वोट न दें, चादर-टोपी पहनाने जैसे लोग प्रलोभन से बचें शिक्षक, यह शिक्षकों का चुनाव है, वोट भी शिक्षक को ही मिले

DNB Bharat Desk

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने नालंदा के  केएसटी पीएल साहू समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों और संभावित मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन की अपील की।

- Sponsored Ads-

इस दौरान नवल किशोर यादव ने शिक्षकों से बड़ा आह्वान करते हुए कहा कि अगर वे उन्हें चुनाव लड़ने लायक नहीं समझते हैं तो अपना वोट किसी दूसरे शिक्षक को दें, लेकिन किसी गैर-शिक्षक को वोट न दें। उन्होंने नर्सिंग होम, ब्यूटी पार्लर, प्राइवेट स्कूल या एनजीओ चलाने वाले गैर-शिक्षकों को वोट देने से बचने की अपील की। साथ ही चादर और टोपी जैसे सामान के जरिए शिक्षकों को प्रभावित करने की कोशिश पर भी निशाना साधा।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नवल किशोर यादव का बड़ा आह्वान, बोले - गैर-शिक्षक को वोट न दें, चादर-टोपी पहनाने जैसे लोग प्रलोभन से बचें शिक्षक, यह शिक्षकों का चुनाव है, वोट भी शिक्षक को ही मिले 2नवल किशोर यादव ने कहा कि यह शिक्षकों का चुनाव है और शिक्षक समाज को अपनी मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने वित्त रहित शिक्षकों का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी 5 सितंबर को सरकार इस दिशा में बड़ा फैसला लेकर ‘वित्त रहित’ व्यवस्था के कलंक को समाप्त करने की ओर कदम बढ़ाएगी।

Share This Article