डीएनबी भारत डेस्क
विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक माह के 7 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को गोद भराई कार्य क्रम किया जाता रहा है।

इसी क्रम में आज मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा अपने अपने पोषक क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं के साथ गोद भराई कार्य क्रम किया जा रहा था।जिसका जायज़ा डिपीओ कार्यालय से आए अस्वनी कौशिक,सिडीपीओ नीतिश कुमार ने किया।
मौके पर सेविका गुरीया कुमारी, सावित्री देवी,नितू ज्यशवाल,रूणा कुमारी समेत अन्य वीरपुर पूर्वी और वीरपुर पश्चिम पंचायत की सेविकाओं ने समारोह पूर्वक आयोजन को धुमधाम से कृयांवित की। जिसका पदाधिकारियों ने सराहना करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से समाज जागृति आती है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट