बेगूसराय में तांडव: NH-31 पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, 1 किमी तक पीछा कर बरसाईं गोलियां!

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में गैंगवार और ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बाइक सवार अपराधियों ने तीन युवकों का करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर एक युवक को घेरकर ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

 घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके से दो बाइक, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है, जबकि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गैंगवार का तांडव शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि लाखो गांव निवासी धनंजय कुमार अपने भाई और दोस्तों के साथ बैंक से लौट रहा था। इसी दौरान डीपीएस स्कूल के समीप पहले से मौजूद हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।

बेगूसराय में तांडव: NH-31 पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, 1 किमी तक पीछा कर बरसाईं गोलियां! 2जब युवक नहीं रुके तो अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया और करीब एक किलोमीटर तक हाईवे पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग की। जान बचाने के लिए युवक हाईवे छोड़कर महमदपुर शुक्कन टोला की ओर भागे, लेकिन वहां भी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया।

घायल धनंजय कुमार ने बताया कि 7 से 8 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उसे पकड़ लिया और ईंट-पत्थरों से सिर और चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के दौरान उसने अपने परिजनों और ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद खुद को घिरता देख अपराधी भागने लगे। 

बेगूसराय में तांडव: NH-31 पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, 1 किमी तक पीछा कर बरसाईं गोलियां! 3इसी दौरान लोगों ने एक आरोपी आदित्य कुमार को दबोच लिया, जबकि दो बाइक भी मौके पर छोड़ दी गईं।घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो बाइक, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी आदित्य कुमार से पूछताछ कर रही है।घायल धनंजय ने बताया कि करीब 10 दिन पहले विशनपुर निवासी मृत्युंजय, सोनू और उनके साथियों से फोन पर विवाद हुआ था। 

बेगूसराय में तांडव: NH-31 पर फिल्मी अंदाज में गैंगवार, 1 किमी तक पीछा कर बरसाईं गोलियां! 4इस मामले में पहले भी थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बढ़ गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लेकिन जिस तरह दिनदहाड़े एनएच-31 पर अपराधियों ने खुलेआम गोलियां बरसाईं, उसने एक बार फिर बेगूसराय की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article