बीरपुर में बढ़ती जा रही चोरी की घटना, दर्जनों किसान पहुंचे थाना

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र में मोटर की चोरी कर लिए जाने की घटना थमने के बजाय दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है जिससे किसानों में दहस्त का माहौल देखा जाने लगा है। इसी कड़ी में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने फाजिलपुर गांव निवासी राज बाबू राय राय की गभूआ बहियार स्थित जगदर फजीलपुर सीमन पर लगे बोरिंग में मोटर चोरी कर ली।

- Sponsored Ads-

सुबह रविवार को जब पुनः खेत में पटवन करने के लिए किसान गये तो देखा कि मोटर और तार को किसी चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते 40 से 50 किसान थाना पर आकर आवेदन देते हुए थानाध्यक्ष पल्लव से न्याय करने की गुहार लगाई।

आपको बताते चलें कि इस से पूर्व वीरपुर, सरौंजा, बभनगामा, पकड़ी आदि गांवों के बहियारों में से एक माह के अंदर 10 से 12 किसानों की खेतों से मोटर की चोरी हो चुकी है। खास बात तो यह है कि जिस खाता खेसरा में थाना अवस्थित है उस जगह से भी किसान गोपाल राय का मोटर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article