पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

DNB Bharat Desk

मृतिका के पति रेल विभाग में बरौनी रेलवे स्टेशन स्थित डिपो में नौकरी करता है। और ठकुरीचक गांव में किराए की मकान में एक पुत्र एवं एक पुत्री दोनो बच्चों सहित परिवार के साथ रहते थे।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर एक विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत हो गई। इस मौत की सूचना पाकर मायके वालों में हड़कंप मच गया। और परिवारवालों ने हत्या करने की आशंका जताई है। घटना गड़हारा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक गांव की है।

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 2मृतिका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्की गांव के रहने वाले मुकेश कुमार की लगभग 30 वर्षीय पत्नी सोनम कुमारी जबकि सोनपुर निवासी आजाद भुषण राय की पुत्री थी।

- Sponsored Ads-

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 3परिजनों ने बताया कि मृतिका के पति मुकेश कुमार रेल विभाग में बरौनी रेलवे स्टेशन स्थित डिपो में नौकरी करता है। और ठकुरीचक गांव में किराए की मकान में एक पुत्र एवं एक पुत्री दोनो बच्चों सहित परिवार के साथ रहते थे। उसने बताया कि सोमवार को 9 बजे सुबह मुकेश कुमार ड्यूटी के लिए निकला और 10 बजे मायके वालों को सूचना दिया कि सोनम कुमारी ने खुदकुशी कर ली ।

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 4वहीं दूसरी तरफ मौत की सूचना मिलते ही गढ़हरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वही गढाहरा थाना पुलिस ने बताया कि महिला की खुदकुशी करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 5फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महिला की मौत के कारण पुलिस अनुसंधान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रुप से सामने आएगा कि आखिर मौत के कारण परिवारिक कलह में आत्महत्या है या फिर साजिश के साथ हत्या।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article