समस्तीपुर: शिवाजीनगर में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर राख; लाखों का नुकसान

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर: शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के करियन पंचायत वार्ड संख्या चार में अचानक आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई, 

- Sponsored Ads-

जबकि दो भैंस भी बुरी तरह झुलस गईं, स्थानीय लोगो ने बताया कि भीषण गर्मी और तेज हवा के बीच एक घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय अधिकांश लोग अपने-अपने घरों में काम रहे थे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोग एकजुट होकर आग बुझाने में जुट गए। 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर राख; लाखों का नुकसान 2बाद में सूचना मिलने पर पहुंची अग्निशमन विभाग की गाड़ी और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगो ने बताया कि अगलगी में घरों में रखे घरेलू उपयोग की सभी सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सभी पीड़ित परिवार गरीब हैं और फूस का घर बनाकर किसी तरह अपने पूरे परिवार के साथ रहा करते थे। 

समस्तीपुर: शिवाजीनगर में भीषण आग का तांडव, कई घर जलकर राख; लाखों का नुकसान 3आगलगी में लगभग तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर घटना की सूचना पंचायत के मुखिया एवं शिवाजीनगर अंचलाधिकारी को देकर पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। 

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article