वीरपुर में शॉर्ट सर्किट का कहर: फुस के घर में लगी भीषण आग, एक बकरी की जलकर मौत; अनाज-बर्तन समेत हजारों की संपत्ति राख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 9 लक्ष्मी पुर पुवारी टोला में सोमवार को अहले सुबह लगभग चार बजे में फुस से निर्मित घर में आग लगने से एक बकरी की जल जाने से जहां मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

वहीं दूसरी बकरी भी गंभीर रूप से झुलस गई है जिससे वो भी जिन्दगी और मौत से जूझ रही है। वहीं घर में रखे कपड़े, बर्तन,अनाज समेत अन्य किमती व उपयोगी हजारों रुपए मुल्य की समान जल कर राख हो गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल कर्मियों को दिया गया।

मौके पर पहुंची वीरपुर थाना से दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहयोग से बरी मुश्किल से घंटों बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में पीड़ित मुलचो सहनी समेत ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की शौट सर्किट कि चिनगारी से घर में आग लगने से बकरी समेत घर में रखे हजारों रुपए मुल्य की समान जल कर राख हो गया है।

Share This Article