उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

DNB Bharat

वर्ग संचालन को लेकर उत्साहित दिखे छात्र छात्राएं, प्रबंधन ने कहा शिक्षार्थ लिए सेवार्थ आवश्यक।

डीएनबी भारत डेस्क 

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरा में इंटर कला विज्ञान सत्र 2023 एवं 25 वर्ष का वर्ग संचालन विधिवत प्रारंभ हुआ। नामांकन के अंतिम तिथि को विद्यालय प्रबंधन ने नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। जिसमें इंटर कला एवं विज्ञान सत्र 2022 एवं 24 वर्ष सत्र 2023 एवं 25 वर्ष के छात्र सम्मिलित हुए।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड सचिव रवि कुमार ने कहा कि तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय उत्तरोत्तर शैक्षणिक विकास की ओर उग्रसर हैं। विद्यालय में 75 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति का विभागीय आदेश के बाद विद्यालय में छात्र छात्राओं की उपस्थिति उत्साहित करने वाली है। लेकिन शिक्षकों का आभाव निराशाजनक है। इसलिए विभाग अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करे।

नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का संचालन करते हुए शिक्षक अविनाश शास्त्री ने कहा कि हमारी शिक्षा मात्र किताबी नहीं बल्कि व्यावहारिक होनी चाहिए। हम केवल पैसा कमाने के लिए नहीं पढ़ते हैं बल्कि समाज एवं राष्ट्र निर्माण के साथ समाज को शिक्षित करने के लिए पढ़ते हैं। इसलिए आप सभी छात्र छात्राएं शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर श्रेष्ठ समाज एवं राष्ट्र निर्माण का संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सैनी ने कहा कि इंटर की कक्षा पूर्व से ही संचालित है परंतु नए सत्र में अतिथि शिक्षकों के द्वारा विशेष रूप से इंटर का वर्ग संचालित होगा। विद्यालय में छात्रहित के लिए ऑनलाइन कक्षा कंप्यूटर क्लास, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की समुचित व्यवस्था है। इसलिए आप सभी छात्र- छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आए हैं। मौके पर अतिथि शिक्षक मनधीर कुमार, प्रभात कुमार, गोपाल कुमार, मधु कुमारी, मेनका कुमारी आदि ने संबोधित किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article