नालंदा में अंबेडकर जयंती पर मंत्री के सामने छात्र-छात्राओं ने सरकारी योजनाओं का खोला पोल

DNB Bharat Desk

छात्राओं ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के मौके पर मैट्रिक की परीक्षा में टॉप किए हुए सभी छात्र छात्राओं के साथ में दोरंगी नीति अपनाई गई। कुछ छात्र छात्राओं को इनाम के रूप में सोलर लाइट दिया गया जबकि कुछ छात्र छात्राओं को इस सोलर लाइट से वंचित रखा गया।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के रहुई प्रखंड परिसर में देशरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वी जयंती के मौके पर कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद कौशलेंद्र कुमार के सामने ही छात्राओं ने सरकारी योजनाओं का पोल खोल दिया।

नालंदा में अंबेडकर जयंती पर मंत्री के सामने छात्र-छात्राओं ने सरकारी योजनाओं का खोला पोल 2कार्यक्रम में शिरकत करने आए छात्राओं ने छात्रवृत्ति साइकिल योजना पोशाक योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज दिखे। छात्राओं ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के मौके पर मैट्रिक की परीक्षा में टॉप किए हुए सभी छात्र छात्राओं के साथ में दोरंगी नीति अपनाई गई। कुछ छात्र छात्राओं को इनाम के रूप में सोलर लाइट दिया गया जबकि कुछ छात्र छात्राओं को इस सोलर लाइट से वंचित रखा गया।

- Sponsored Ads-

वही इस कार्यक्रम में शिरकत करने आए परिजनों ने भी सरकारी स्कूल में पढ़ रहे बच्चियों को सरकार की योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज दिखे। कार्यक्रम के दौरान सरकार के तरफ से दी जाने वाली सभी योजनाओं की पोल खोल दी।

नालंदा में अंबेडकर जयंती पर मंत्री के सामने छात्र-छात्राओं ने सरकारी योजनाओं का खोला पोल 3छात्रा ने कहा कि यह बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर सिर्फ राजनीति हुई नेताओं के द्वारा आगामी 2024 के चुनाव पर रणनीति तैयार की गई।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article