नींबू तोड़ना बच्चे को पड़ा महंगा, बदमाशों ने बच्चे की पीट पीट किया हत्या, गांव में पूरा तनाव का माहौल,जमकर हुई रोड़ेबाजी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावा गांव एक नींबू तोड़ने के विवाद में बारह वर्षीय बच्चे शुभम कुमार की हत्या पीट पीट कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर दो समुदाय आपस में भीड़ गए इस दौरान करीब आधे घंटे तक गांव में जमकर रोड़ेबाजी और हंगामा हुआ।

परिजनों ने बताया कि शुभम कुमार गोरे खान के घर में लगे नींबू के पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया था इसी बात से गुस्साए गोरे खान के दोनों पुत्रों ने शुभम कुमार के साथ बेरहमी से पिटाई कर दी।जिससे शुभम कुमार की मौत हो गई। शुभम कुमार की मौत की खबर जैसे ही परिजन और ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया। रोड़ेबाजी  की घटना में कई पुलिसकर्मी को चोटें भी आई है।

 घनींबू तोड़ना बच्चे को पड़ा महंगा, बदमाशों ने बच्चे की पीट पीट किया हत्या, गांव में पूरा तनाव का माहौल,जमकर हुई रोड़ेबाजी 2टना की जानकारी मिलने पर कई डीएसपी,डीडीसी एसडीएम एवं नालंदा जिले की कई थाना की पुलिस गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है गांव में पूरा तनाव का माहौल है।ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर चढ़कर भी जमकर रोड़ेबाजी की है। हालांकि पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया है।ग्रामीण और पुलिस में जमकर मुठभेड़ हुआ है। घटना को देखते हुए फिलहाल एसपी डीएसपी डीडीसी एवं कई वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटे है।

नींबू तोड़ना बच्चे को पड़ा महंगा, बदमाशों ने बच्चे की पीट पीट किया हत्या, गांव में पूरा तनाव का माहौल,जमकर हुई रोड़ेबाजी 3ग्रामीणों ने प्रशासन पर निर्देश लोगों के ऊपर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है।घटना की जानकारी मिलने पर डीएम कुंदन कुमार एसपी भारत सोनी सकरावा गांव पहुंचे जहां पीड़ित परिजनों ने मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। घटनास्थल एसपी भारत सोनी ने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल है उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

नींबू तोड़ना बच्चे को पड़ा महंगा, बदमाशों ने बच्चे की पीट पीट किया हत्या, गांव में पूरा तनाव का माहौल,जमकर हुई रोड़ेबाजी 4फिलहाल इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी की जा रही है।अभी तक इस घटना में बारह लोगों की गिरफ्तारी किया जा चुका है।फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी संख्या में पुलिस बलो की तैनाती की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article