बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बावजूद बेगूसराय में नहीं रूक रहा है हर्ष फायरिंग की घटना, सोसल मीडीया पर वीडियो वायरल

DNB Bharat

वायरल वीडियो बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया की बताई जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार सरकार के सख्त निर्देश एवं बेगूसराय जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी हथियार का प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग का मामला बेगूसराय में थमने का नाम नहीं ले रहा। देखा जाए तो हाल के दिनों मे बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने हर्ष फायरिंग एवं हथियार के प्रदर्शन के वीडियो वायरल होने के बाद करी कार्रवाई करते हुए लगभग आधे दर्जन लोगों पर कार्रवाई की है।

- Sponsored Ads-

बावजूद इसके अभी भी लोग हथियार का प्रदर्शन एवं हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामले में एक वीडियो बेगूसराय में तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें की स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे हैं एवं वही एक युवक ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग करता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया की बताई जा रही है। हालांकि डीएनबी भारत की टीम इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। अब देखने वाली बात होगी की वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस किस तरह की कार्रवाई करती है।

नोट- वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टी डीएनबी भारत की टीम नहीं करती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article