डीएनबी भारत डेस्क
खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ,पुलिस ने अबैध रूप से संचालित मिनी गन फेक्ट्री का उदभेदन किया है । संचालक समेत सात की गिरफ्तारी हुई है ।चार जिला पुलिश और STF की संयुक्त कार्यवाही में यह सफलता मिली है ।यह उदभेदन खगड़िया मोरकाही थाना क्षेत्र के कदौरा गांव नीतीश कुमार के बासा से हुई है ।

जहाँ पुलिश कार्यवाही करते हुवे मिनी गन का नीतीश कुमार सहित सात को रंगे हात गिरफ्तार किया है ।साथ ही मौके से पाँच निर्मित पिस्टल 11 मैगजीन,8 जिंदा कारतूस ,समेत हथियार बनाने के कई उपकरण भी बरामद किया है ।जिले के sp राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कामयाबी मिली है ।
गिरफ्तार बदमाश में आर्म्स एक्ट में कई बार जेल जा चुका है गिरफ्तार नीतीश कुमार अपने बासा पर मिनी गन संचालित कर रहा था । पैसे का प्रलोभन देकर नीतीश कुमार अपराधी को जमा कर अवैध हथियार का निर्माण करवा रहा था।
खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट