नालंदा: लहेरी थाना पुलिस ने 73 लाख की चोरी का दस दिनों में किया खुलासा,132 ग्राम चोरी के गहने, मोटरसाइकिल और 23 लाख नगद बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

लहेरी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लहेरी थाना क्षेत्र में हुई करीब 73 लाख रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की गई बड़ी मात्रा में नगदी व सोने के आभूषण भी बरामद किए गए हैं।

दरअसल, लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी भैसासुर मोहल्ले के रहने वाले अविनाश कुमार के घर से लगभग 73 लाख रुपये के गहनों की चोरी हुई है।पुलिस ने इस मामले में पटना सिटी बाईपास स्थित उसके किराए के मकान से मुख्य आरोपी आदित्य कुमार उर्फ चिकारा को विपेन्द्र कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

नालंदा: लहेरी थाना पुलिस ने 73 लाख की चोरी का दस दिनों में किया खुलासा,132 ग्राम चोरी के गहने, मोटरसाइकिल और 23 लाख नगद बरामद 2इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों रोहित शर्मा, रौशन कुमार, रजत खत्री, कपिल कुमार, साविता देवी और वर्षा कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रजत खत्री और कपिल कुमार पर चोरी के सोने को खरीदने और गलाने का आरोप है। वही साविता देवी और वर्षा कुमारी मुख्य आरोपी आदित्य कुमार की मां और बहन हैं, जिन्होंने चोरी के गहनों और पैसों को छुपाने में उसकी मदद की थी।

नालंदा: लहेरी थाना पुलिस ने 73 लाख की चोरी का दस दिनों में किया खुलासा,132 ग्राम चोरी के गहने, मोटरसाइकिल और 23 लाख नगद बरामद 3गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के आभूषणों में से गलाया हुआ सोना सहित कुल 132.68 ग्राम सोना, 23 लाख 39 हजार रुपये नगद, औजार और बिना नंबर की केटीएम मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article