समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में मां-बेटी समेत पांच बदमाश आभूषण के साथ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस और एसटीएफ ने नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 7 मई को हुई 5 करोड़ की लूटपाट के मामले में मां-बेटी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई ने न सिर्फ पेशेवर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है, बल्कि इसमें एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की संलिप्तता भी उजागर हुई है. 15 लाख रुपए कैश की लूट के मामले का खुलासा होते ही जिले में हड़कंप मच गया है. अब तक कुल आठ अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है,

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में मां-बेटी समेत पांच बदमाश आभूषण के साथ गिरफ्तार 2

जिसमें हाल ही में पांच अपराधियों को पकड़ा गया है. इससे पूर्व तीन अन्य अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जिनमें मास्टरमाइंड कर्मवीर भी शामिल था. गिरफ्तार अपराधियों के पास से 447 ग्राम आभूषण, चार मोबाइल फोन, बैंक से संबंधित कागजात, एक पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इस लूटकांड में शामिल एक राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश झा का नाम सामने आया है, जो पूर्व में समस्तीपुर लोकसभा का चुनाव निर्दलीय भी लड़ चुका है. वहीं समस्तीपुर कोर्ट के एक वकील के सहयोगी दीपक कुमार मुंशी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक मां-बेटी और एक सोनार दीपक कुमार की भी गिरफ्तारी हुई है.

लूटकांड की योजना रमेश झा और दीपक कुमार उर्फ मुंशी ने मिलकर रची थी. सदर एसडीपीओ सह एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए एसटीएफ और जिला पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी क्रम में काशीपुर से दीपक कुमार की गिरफ्तारी की गई. वह पूर्व में भी कई मामलों में आरोपित रह चुका है और एक पेशेवर अपराधी है. पूछताछ में उसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूटे गए गहनों में से कुछ की बरामदगी भी हुई है. संजय पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि दीपक का एक साथी अखिलेश कुमार उर्फ गोलू, जो फरार है,

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में मां-बेटी समेत पांच बदमाश आभूषण के साथ गिरफ्तार 3उसके ससुराल से भी लूटे गए आभूषण बरामद हुए हैं. दीपक समस्तीपुर कोर्ट में एक वकील के यहां काम करता था और वहीं उसकी मुलाकात रमेश झा से हुई थी. रमेश झा ‘युवा क्रांतिकारी मोर्चा’ नामक राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष है.एसडीपीओ ने बताया कि बैंक में लोन के लिए नकली सोना जमाकर धोखाधड़ी की थी. बैंक से 23 लाख रुपए का लोन लेने के बाद बैंक के दबाव के कारण ही उसने बैंक लूट की योजना बनाई.घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दिल्ली और नेपाल की यात्रा पर निकल गए थे.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article