बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर; कोर्ट से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस स्थित NH-28 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

 हादसा उस समय हुआ जब युवक बेगूसराय व्यवहार न्यायालय से तारीख कर अपने घर लौट रहा था।मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस निवासी स्वर्गीय रामविलास राय के 32 वर्षीय पुत्र विधान कुमार राय के रूप में की गई है।परिजनों ने बताया कि विधान कुमार राय किसी मामले में तारीख करने के लिए बुधवार को बेगूसराय कोर्ट आए थे। न्यायालय से काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। 

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर; कोर्ट से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 2इसी दौरान पिपरा देवस के समीप NH-28 पर पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विधान कुमार राय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर; कोर्ट से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत 3बरौनी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत होता है। फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना करने वाले वाहन और चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article