समस्तीपुर: मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने की अहम बैठक

DNB Bharat Desk

अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर, श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ शहर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करना था।

- Sponsored Ads-

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर, ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी, नगर निगम के पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं व्यवसायी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, विद्युत आपूर्ति, ओवरब्रिज से संबंधित समस्याएं, साफ-सफाई, जलनिकासी एवं अन्य जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

समस्तीपुर: मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने की अहम बैठक 2व्यवसायी संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण आमजनों एवं व्यवसायियों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त, कुछ स्थानों पर विद्युत आपूर्ति एवं अधोसंरचनात्मक समस्याओं के कारण भी लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि प्रशासन आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

समस्तीपुर: मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने की अहम बैठक 3बैठक में आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर विशेष रूप से विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं शांति का प्रतीक है तथा सभी समुदायों को मिल-जुलकर पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, व्यवसायी संघ के सदस्यों एवं आमजनों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है तथा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

समस्तीपुर: मुहर्रम शांतिपूर्ण मनाने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन ने की अहम बैठक 4बैठक का समापन आपसी सहयोग, समन्वय एवं भाईचारे की भावना के साथ मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article