बीस लाख की डकैती की थी योजना।बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ले की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

बिहारशरीफ के बिहार थाना क्षेत्र स्थित छज्जू मोहल्ले में देर रात नकाबपोश डकैतों ने घर में घुसकर सनसनीखेज डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए लाखों की संपत्ति लूट ली।
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। पीड़िता हिना ने बताया कि वह दिल्ली से अपने घर छज्जू मोहल्ला आई हुई थी। इसी दौरान छह नकाबपोश डकैत जबरन घर में घुस आए और सबसे पहले उसे बंधक बना लिया।
डकैतों ने 20 लाख रुपये की मांग की और विरोध करने पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की।बताया जा रहा है कि डकैतों ने घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नगद, पहने हुए आभूषण और महंगे बर्तन समेत करीब साढ़े पांच लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। जाते-जाते अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि उन्हें जान से मारने की सुपारी मिली है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, डकैत किसी गलतफहमी में इस घर को निशाना बना बैठे, क्योंकि उन्हें पहले से ही घर में 20 लाख रुपये होने की जानकारी थी।फिलहाल पीड़िता के बयान पर बिहार थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क