समस्तीपुर: बेखौफ बदमाशों ने किराना व्यवसायी को मारी गोली, दिनदहाड़े 2 लाख रुपये लूटकर हुए फरार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर।समस्तीपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कुसरेला गांव का है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का पीछा कर उसे गोली मार दी और करीब दो लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों की मदद से घायल किराना व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

जख्मी व्यवसायी की पहचान शुभम कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो हरपुर बोचहा गांव निवासी हैं। बताया जा रहा है कि शुभम कुमार अपने किराना का सामान लेने मोइनुद्दीननगर गया था। घटना के संबंध में घायल कारोबारी के छोटे भाई श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि उसका भाई घर के पास ही किराना दुकान चलाता है।रविवार की दोपहर वो किराना दुकान का सामान लाने के लिए मोहिउद्दीनगर बाजार गया था  जाते समय ही कुछ लोग उसका पीछा कर रहे थे जिसका आभाष होने पर वो वापस बोचहा लौटने लगा इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट का प्रयास शुरूं किया।

समस्तीपुर: बेखौफ बदमाशों ने किराना व्यवसायी को मारी गोली, दिनदहाड़े 2 लाख रुपये लूटकर हुए फरार 2विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर गोली चला दी और दो लाख रुपए लेकर फरार हो गया ।गोली उसके दाहिने जांघ में लगी है।गोली चलने की आवाज सुनकर जब आस पास के लोग जमा होने लगे तो बदमाश वहां से फरार हो गया।बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की।

Share This Article