नालंदा: समधी मिलन से पहले टूटी सांसों की डोर, सड़क हादसे में पिता की मौत से खुशियां मातम में बदली

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नूरसराय थाना क्षेत्र के चरुईपर गांव में मंगलवार की देर रात बिहटा सरमेरा फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के भांजे सुदामा पासवान ने बताया कि उनके घर में छोटी बेटी की शादी की थीं बारात नाचते-गाते दरवाजे पर पहुंच चुकी थी।

 घर में पारंपरिक रस्म ‘समधी मिलन’ की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान वे समधी से मिलने के लिए घर से निकले। जैसे ही वे पास के फोरलेन सड़क पर पहुंचे, तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

नालंदा: समधी मिलन से पहले टूटी सांसों की डोर, सड़क हादसे में पिता की मौत से खुशियां मातम में बदली 2हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के मिलते ही शादी वाले घर में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया।

 नालंदा: समधी मिलन से पहले टूटी सांसों की डोर, सड़क हादसे में पिता की मौत से खुशियां मातम में बदली 3परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे किसी तरह भारी मन से शादी की रस्में पूरी कराई गईं।नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से स्कॉर्पियो का टूटा हुआ नंबर प्लेट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article