बेगूसराय बछवाड़ा में मृत युवक का शव पहुँचते ही परिवार में मचा कोहराम,परिवार के लोगों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के रूदौली गांव में बुधवार की सुबह एक युवक का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। कुछ ही देर में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।मृतक मजदूर युवक की पहचान रूदौली पंचायत के रूदौली गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी शंकर राम का पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण राम सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वट सावित्री पूजा को लेकर अपने ससुराल गया था। जहां अचानक उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई ।

बेगूसराय बछवाड़ा में मृत युवक का शव पहुँचते ही परिवार में मचा कोहराम,परिवार के लोगों का रो रो कर हुआ बुरा हाल 2जिसके बाद उक्त युवक दवा लाने के लिए दलसिंहसराय जा रहा था. जाने के दौरान जट्टा डीह के समीप रास्ते में ही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को दलसिंहसराय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त मृत युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा भाई था। उसी के कमाई से परिवार चलता था। विगत डेढ़ वर्ष पूर्व ही उनकी शादी हुई थी, उन्होंने अपने पीछे चार माह का मासूम बच्चे को छोड़ गया है। इस घटना से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत के उपरांत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article