एनसीसी के बच्चों ने ड्रोन की जानकारी और निकली रैली और नुक्कड़ नाटक का किया प्रदर्शन बैडमिंटन का हुआ फाइनल मैच का समापन
डीएनबी भारत डेस्क
एनसीसी आर्मी बिंग के 9 बिहार बटालियन ओटीसी बरौनी में 15 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026 तक चलने वाले 10 दिवसीय कैंप में आज कैडेट ने ड्रोन की जानकारी और निकली रैली और नुक्कड़ नाटक का किया प्रदर्शन बैडमिंटन का हुआ फाइनल मैच का समापन हुआ । आज ड्रोन की विशेष कक्षा में एनसीसी के एसोसिएट ऑफिसर सेकंड ऑफिसर गोपाल जी एवं जीसीआई नेहा कुमारी ने लिया तथा रैली का संचालन एसोसिएट ऑफिर लेफ्टिनेंट डॉक्टर श्रवण कुमार ने किया।
जिनके साथ एसोसिएट ऑफिसर सेकंड ऑफिसर गोपाल जी पी आई अनुज शर्मा नेत्र छतरी इत्यादि थे। सभी बच्चे ग्रामीण इलाकों में जाकर अभी भाषण और नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया जिसमें खुशी शर्मा शांभवी कुमारी आदित्य कुमार राजनंदनी काजल साथी जेएनकेटी स्कूल के पंकज कुमार पंकज कुमार एवं उनकी टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई । सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। साथी साथ आज कामो फ्लाई एंड कंसीलमेंट का प्रशिक्षण और प्रदर्शन दिखाया गया।
इस प्रशिक्षण कैंप में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य रखा गया है इसके उद्देश्य में प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण वेपन ट्रेनिंग अत्यधिक तकनीकी बाले सिम्युलेटर प्रशिक्षण परेड एवं खेल के प्रशिक्षण के साथ-साथ ए , बी तथा सी प्रमाण पत्र की परीक्षाओं की तैयारी तथा उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए करियर काउंसलिंग तथा उनमें एकता और अनुशासन तथा लीडर से डेवलप करने के लिए पब्लिक संवाद जन जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक तथा लोगों के बीच रैली और स्पीच का आयोजन किया जा रहा है
बैडमिंटन और वॉलीबॉल का परिणाम किस प्रकार है
बैडमिंटन बालक वर्ग में विजेता अल्फा उपविजेता डेल्टा बालिका वर्ग में विजेता अल्फा उपविजेता ब्रावो वॉलीबॉल में बालक वर्ग विजेता टीम चार्ली उपविजेता डेल्टा बालिका वर्ग विजेता टीम डेल्टा उपविजेता अल्फा । फायरिंग प्रतियोगिता में बहुत सारे बच्चों ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन किया और टारगेट पर बहुत कम गैस बनाकर उन्होंने फायरिंग की।
डीएनबी भारत डेस्क