डीएनबी भारत डेस्क
केऔसुब इकाई बीटीपीएस बरौनी में दिनांक 10.03.2025 को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। उक्त स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि एनटीपीसी बरौनी के एच0ओ0पी0 श्री जयदिप घोष तथा केऔसुब इकाई बीटीपीएस बरौनी के इकाई प्रमुख श्री आकाश सक्सेना, उप कमाण्डेंट द्वारा झंडोतोलन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एनटीपीसी के अन्य अधिकारी गण एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के बल सदस्य एवं परिवारजन उपस्थित रहे।

विदित हो कि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन 10 मार्च 1969 को मात्र 2800 बल सदस्यों को लेकर किया गया था जो वर्तमान समय में लगभग 200000, (दो लाख) बल सदस्यों के साथ विश्व का पहला इतना बडा औद्योगिक सुरक्षा बल है।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा देश के 25 राज्यों एवं 05केन्द्रशासित प्रदेशों में लगभग 359 इकाईयों में अपनी सेवा (संरक्षण एवं सुरक्षा) प्रदान कर रहा है। जैसे- एनटीपीसी, कोल माइंस, एयरपोट, मैट्रो, संसद भवन इत्यादि की सुरक्षा एवं सुरक्षण के अलावा देश के विशिष्ट व्यक्त्यिों की सुरक्षा भी प्रदान करता है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट