नालंदा: शादी समारोह के दौरान गाड़ी हटाने के  विवाद में दो पक्षों हुई मारपीट और गोलीबारी, गोलीबारी के दौरान अधेड़ को गोली लगने से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से शादी समारोह के दौरान फायरिंग की बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद के बीच चली गोली लगने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर किया गया है। घायल की पहचान इसुआ गांव निवासी राम उदय साव के रूप में हुई है,

घायल राम उदय साव ने बताया कि गांव में शादी समारोह चल रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। झगड़ा बढ़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें उनके पैर में गोली लग गई। घायल के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता घर के पास बैठे हुए थे। इसी दौरान झगड़ा बढ़ते-बढ़ते गोली चली और वह गोली उनके पैर में जा लगी।मामले को लेकर सरमेरा थाना अध्यक्ष संकेंद्र बिंद ने बताया कि शादी समारोह के दौरान गाड़ी हटाने को लेकर विवाद के दौरान यह घटना हुई है।

नालंदा: शादी समारोह के दौरान गाड़ी हटाने के  विवाद में दो पक्षों हुई मारपीट और गोलीबारी, गोलीबारी के दौरान अधेड़ को गोली लगने से घायल 2उन्होंने बताया कि दीपक पासवान के घर शादी थी शादी समारोह के दौरान रस्म को लेकर कई लोग जा रहे थे इसी दौरान बीच सड़क पर लगी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद हुआ।उदय साव ने पहले गुर्गों के साथ मिलकर घर पर चढ़कर पत्थरबाजी की जिसके बाद दीपक पासवान ने भी पत्थरबाजी और गोलीबारी की।फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों से पंद्रह लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है गोली चालने वाले दीपक पासवान समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस घटना में एक अधेड़ को गोली लगी जबकि मारपीट में दो अन्य लोग जख्मी हुए है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article