खोदावंदपुर पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 15 नवंबर की देर शाम खोदावंदपुर थानाध्यक्ष सुदीन राम, बलवंत कुमार एवं पुलिस बल के द्वारा संध्या गश्ती के दौरान चुकी चौक के पास दो अपराधी को एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
- Sponsored Ads-

गिरफ्तार अपराधी की पहचान खोदावंदपुर थाना चलकी निवासी इसी रामाशीष महतो एवं चेतराही निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं खोदावंदपुर पुलिस की त्वरित कारवाई में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
- Sponsored Ads-
