भगवानपुर: यू-डायस प्लस पर प्रोग्रेसन कार्य में लापरवाही, 24 घंटे का अल्टीमेटम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर: प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों द्वारा यू-डायस प्लस पोर्टल पर बच्चों के प्रोग्रेसन का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। मात्र 26 विद्यालयों ने ही अब तक कार्य शुरू किया है, जबकि शेष विद्यालयों ने अभी तक प्रोग्रेसन का कार्य प्रारंभ तक नहीं किया है।

प्रखंड एमआईएस प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने सभी प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों का शत-प्रतिशत प्रोग्रेसन कार्य पूर्ण या प्रारंभ न करना विभागीय आदेश की अवहेलना है।

मिथलेश कुमार ने सभी विद्यालयों को 24 घंटे के अंदर प्रोग्रेसन का कार्य पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूरा नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ पत्र के माध्यम से विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को प्रतिवेदित कर दिया जाएगा।

Share This Article