डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर। मिडिल स्कूल प्रखंड कालोनी भगवानपुर में प्रखंड स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इए प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से संकुलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाए तीसरी से 12 वीं वर्ग के बच्चे शामिल हुए।

इसमें तीसरी कक्षा में इशापुर के पुरुषोत्तम कुमार, चतुर्थ वर्ग में ताजपुर की आरुषि कुमारी, पांचवीं वर्ग में मेहदौली की गरिमा साक्षी, षष्ठ वर्ग में जोकिया की आशी कुमारी, सप्तम वर्ग में विष्णुपुर टोल के अर्णव राज, आठवीं वर्ग में कन्या कविया की खुशी कुमारी, नौंवी वर्ग में तेयाय की लक्ष्मी कुमारी, दसवीं वर्ग में बनवारीपुर के आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
11वी कला में तेयाय के मोहित कुमार, 11 वीं विज्ञान संकाय में दामोदरपुर के अभिनव कुमार, 12वीं कला में बनवारीपुर के अविनाश कुमार, 12 वीं विज्ञान संकाय में तेयाय के अंकित कुमार ने प्रथम स्थान पाया।विजेता प्रतिभागी को बीईओ अमित अक्षय मिश्रा ने प्रशस्तिपत्र और कलम देकर सम्मानित किया।
उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह, मो रईस उद्दीन, मिथलेश कुमार, कमल मौर्य,अनुपम,प्रियंका,रूपा, शानू,भवेश आदि उपस्थित थे।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट