डीएनबी भारत डेस्क
बिहार सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना सब को शिक्षा का अधिकार के तहत सरकार के द्वारा लिए गए निर्णयों के अनुसार सभी प्रखंड में एक माॅडल स्कूल की व्यवस्था और नाम करन के साथ शिक्षकों का भी प्रतिनिधित्व हो इसके लिए वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा उत्क्रमित+2 विधालय को अब माॅडल स्कूल में तब्दील करते हुए।
- Sponsored Ads-

विधालय का नाम सरस्वती विद्या निकेतन रखा गया है। विधालय में बेहतर पठन पाठन हो इसके लिए सरकार के द्वारा तीन विषयों के तीन अलग-अलग शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।जूलाॅजी को पुरूषोत्तम कुमार,मियूजीक को मोहम्मद इमरान,मैथ को शिवम् कुमार पढ़ाएंगे।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट