ACAD में पटना की भाई-बहन की जोड़ी देशभर में अव्वल, केके राव ने बटोरे सबसे ज्यादा अंक

DNB Bharat Desk

लीडरबोर्ड में कॉलेज स्तरीय वर्ग में अमेरिकी छात्र का दबदबा कायम, हैट्रिक स्टार केके राव ने बटोरे सबसे ज्यादा अंक

डीएनबी भारत डेस्क 

A CLUE A DAY (एसीएडी) क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड कॉन्टेस्ट की मई महीने की प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को एकैडमी पटना की श्रद्धा श्री और उनके भाई धैर्य पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लगहराते हुए क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं चेन्नई के अवीनाश तीसरे स्थान पर हैं।

- Sponsored Ads-

एसीएडी प्लस में अमेरिकी छात्र एस के शिनोय का दबदबा कायम
अमेरिका के वर्जिनिया में पढ़ाई कर रहे श्याम कृष्ण शिनोय लगातार दूसरी बार एसीएडी प्लस श्रेणी में राष्ट्रीय विजेता बने हैं। वहीं, आईआईटी कानपुर के आर्यन सिंह दूसरे और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर की अनुष्का वर्मा तीसरे स्थान पर हैं।

केके राव की हैट्रिक, बटोरे सबसे ज्यादा अंक
वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित एसीएडी (सीनियर) श्रेणी में हैदराबाद के केके राव 37589 अंकों के साथ लगातार तीसरी बार विजेता बने हैं। वहीं, 37589 अंकों के साथ बेंगलुरु के आर नागेंद्र प्रसाद दूसरे एवं 37539 अंकों के साथ हैदराबाद के मुकुंदला बालसुब्रह्मण्यम तीसरे स्थान पर हैं। कम समय में सटीक जवाब देने में ये तीनों विजेता अन्य दो वर्गों- एसीएडी और एसीएडी प्लस श्रेणी के विजेताओं से आगे हैं। एसीएडी श्रेणी की विजेता श्रद्धा श्री को जहां 37425 अंक मिले। वहीं, एसीएडी प्लस श्रेणी के विजेता एसके शिनोय को 36763 अंक मिले हैं।

NICE-2024 का आगाज अगले हफ्ते
देश भर के कॉलेज के बीच आयोजित होने वाले नेशनल इंटर कॉलेज क्रॉसवर्ड एक्सपीडिशन-2024 (नाइस-24) का आगाज 9 जून (रविवार) से होने जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत ऑनलाइन प्रैक्टिस राउंड से होगी जिसके बाद तीन चरणों- ऑनलाइन, जोनल और नेशनल राउंड के माध्यम से विजेता का चयन होगा। एक्स्ट्रा-सी, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), आईआईएम मुंबई और आईआईटी मद्रास की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों के बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए https://nice.crypticsingh.com/register के माध्यम से नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article