एसडीपीओ टू संजय जायसवाल कई थानाध्यक्ष रहे मौजूद।
डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद विधायक मोसादुन्नबी उर्फ पप्पू खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुरुवार को वेना थाना पुलिस ने उनके बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई फर्जी कागजात के आधार पर जमीन रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोपों को लेकर की गई।

सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में वेना, रहुई, हरनौत, चेरो और बिहार थाना की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना घर से फरार हो गए।पुलिस के अनुसार, यह मामला वेना थाना में दर्ज एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि पूर्व विधायक और उनकी पत्नी ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन अपने नाम करा ली और उस पर जबरन कब्जा कर लिया।
जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाद की जड़ साल 2020-21 का एक जमीन सौदा है। इस मामले में वर्ष 2023 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।पूर्व विधायक के रिश्तेदारों ने बताया कि पप्पू खान और उनकी पत्नी फिलहाल बिहार शरीफ से बाहर दूसरे शहर में है।
डीएनबी भारत डेस्क