24 घंटे के अंदर नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के राजगीर,हरनौत और नगरनौसा में हुए सड़क हादसे में तीन की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण हादसों में 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। 

- Sponsored Ads-

पहली घटना राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी गांव की है, जहां सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 45 वर्षीय मंजू देवी की मौत हो गई। बताया जाता है कि मंजू देवी होटल में काम कर घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे नाले में जा गिरीं। 

24 घंटे के अंदर नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के राजगीर,हरनौत और नगरनौसा में हुए सड़क हादसे में तीन की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी 2देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की और उन्हें नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वही दूसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव की है, जहां सोमवार देर रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात के साथ नाच रहे 23 वर्षीय मनीष कुमार को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। 

24 घंटे के अंदर नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के राजगीर,हरनौत और नगरनौसा में हुए सड़क हादसे में तीन की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी 3हादसे के बाद वह गिर पड़े और दूसरी बाइक से कुचल जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। परिजन जख्मी मनीष को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वहीं तीसरी घटना हरनौत थाना क्षेत्र के मुढ़ारी गांव के पास NH-20 की है, जहां मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने खड़ी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बुलेट के पास खड़े 40 वर्षीय भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

24 घंटे के अंदर नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के राजगीर,हरनौत और नगरनौसा में हुए सड़क हादसे में तीन की हुई मौत, चार लोग गंभीर रूप से जख्मी 4 घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तीनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार वाहनों व आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article