समस्तीपुर-दरभंगा पुलिस का बड़ा जॉइंट करवाई,11 लाख नगद, गांजा और शराब के साथ तीन गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। दरभंगा और समस्तीपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में शनिवार की रात सिंघिया थाना क्षेत्र के ग्राम लगमा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल भारी मात्रा में नकदी और मादक पदार्थ बरामद किए, बल्कि तीन शातिर अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

दरभंगा पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर थानाध्यक्ष सिंघिया और प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने जब लगमा स्थित संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, तो वहां से  ₹11,54,450 (ग्यारह लाख चौवन हजार चार सौ पचास रुपये),​ 5.09 कि०ग्रा० सूखा गांजा और 07 लीटर विदेशी शराब, 06 मोबाइल फोन बरामद की गई है।

समस्तीपुर-दरभंगा पुलिस का बड़ा जॉइंट करवाई,11 लाख नगद, गांजा और शराब के साथ तीन गिरफ्तार 2साथ ही मौके पर से ​पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रीतम कुमार सिंह पिता त्रिभुवन सिंह,राजू कुमार सिंह और रविन्द्र सिंह पिता सूबेदार सिंह शामिल हैं। ये सभी आरोपी ग्राम लगमा, थाना सिंघिया, जिला समस्तीपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस सफल ऑपरेशन में दरभंगा और समस्तीपुर पुलिस के कई जांबाज अधिकारी शामिल थे। मुख्य रूप से ​केतन आनंद (IPS), थानाध्यक्ष सदर थाना, दरभंगा, शयाम कुमार मेहता, थानाध्यक्ष सिंघिया थाना,

जिला आसूचना इकाई (DIU) दरभंगा और सिंघिया थाने के अन्य पुलिस बल शामिल थे। इधर पुलिस बरामद सामानों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई करते हुए  यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी नकदी और तस्करी के सामान का जाल कहाँ तक फैला हुआ है।

Share This Article