डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर (बेगूसराय) अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी राजेश चौरसिया, पिता स्व. रामजतन चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना कांड संख्या 218/26 में चोरी गई ई-रिक्शा को आरोपित की निशानदेही पर जीरोमाइल थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।
पहले भी दर्ज है चोरी का मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी से संबंधित भगवानपुर थाना कांड संख्या 105/26 दर्ज है। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले में उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट