नालंदा: बीस डिसमिल विवादित जमीन पर लगे गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार लोग जख्मी, जेडीयू नेता पर लगाया मारपीट करने का आरोप

DNB Bharat Desk

नालंदा में जमीन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला परवलपुर थाना क्षेत्र के मर्दनबीघा गांव का है, जहां 20 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए,सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र परवलपुर में कराया गया।प्राथमिक इलाज के बाद चितरंजन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया हुआ।

- Sponsored Ads-

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चितरंजन प्रसाद का आरोप है कि वे अपने भाइयों के साथ खेत में गेहूं कटवा रहे थे, तभी जदयू नेता अजय चंद्रवंशी दल बल के साथ वहां पहुंचे और विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में चितरंजन समेत चार लोग घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है और एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

नालंदा: बीस डिसमिल विवादित जमीन पर लगे गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार लोग जख्मी, जेडीयू नेता पर लगाया मारपीट करने का आरोप 2वहीं, जदयू नेता अजय चंद्रवंशी का कहना है कि उक्त बीस डिसमिल का बसियतनामा जमीन कागज हमारे पास उपलब्ध होने की बात कही।उन्होंने बीस डिसमिल जमीन सुबोध कुमार से खरीदा है। जिसमें साफ-साफ लिखा हुआ है कि इस जमीन पर सिर्फ सुबोध कुमार का हक होगा। उन्होंने कहा कि और फसल उनके पक्ष की थी, जिसे दूसरे पक्ष द्वारा काटा जा रहा था। विरोध करने पर मारपीट हुई।

नालंदा: बीस डिसमिल विवादित जमीन पर लगे गेहूं की फसल काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, चार लोग जख्मी, जेडीयू नेता पर लगाया मारपीट करने का आरोप 3उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा हमें शहज मंजूर होगा। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। समय पर पुलिस पहुंचने से स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

Share This Article