घर से भागकर निकली युवती से समस्तीपुर स्टेशन पर रेप, रेल महकमे में हड़कंप, वेंडर निकला आरोपी

DNB Bharat Desk

पीड़ित लड़की मधुबनी जिले सकरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 के आउटर सिग्नल की तरफ एक युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामनें आया है। युवती से दुष्कर्म की शिकायत मिलते ही रेल महकमे में हड़कंप मच गया। रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी युवक वेंडर बताया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित लड़की मधुबनी जिले सकरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई गई है जो मां की डांट से नाराज़ होकर घर से अकेले भाग गई थी। इस दौरान गंगासागर ट्रेन पकड़कर वह समस्तीपुर पहुंची जहां एक वेंडर उसे बहला फुसला कर प्लेटफार्म नंबर चार के पूर्वी छोड़ पर आउटर सिंगनल के पास उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

इधर रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर त्वरित कारवाई कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिये सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।पकड़ा गया आरोपी उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांद चौर का मोहम्मद लाल बताया गया है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

 

Share This Article