डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र के गाछी टोला वीरपुर के पास से मंगलवार को ग्रामीण लोगों ने पिस्तौल के साथ एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 8 के निवासी रंजय सिंह का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी कि गाछी टोला के पास पिस्तौल के साथ दो युवक आपस में झगड़ा कर रहा था।जिसमें से ग्रामीणों ने पिस्तौल के साथ एक युवक पकड़ लिया है।ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि आपस में झगड़ा के दौरान ही गिरफ्तार युवक दूसरे युवक पर पिस्तौल भी तान दी थी।देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
तभी पुलिस वहां पहुंच कर उक्त युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध पिस्तौल रखने के मामले में गहन पूछताछ की जा रही है।छापेमारी दल में स्वयं थानाध्यक्ष के अलावा एसआई ऋषिकेश भारद्वाज अपने दलबल के साथ मौजूद थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर अभी पुछताछ जारी है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट